जयपुर। जीतने की चाह और एक दूसरे से ज्यादा फिट दिखने की होड़ के साथ 5000 से अधिक लोगों ने हेल्दी हार्ट और एन्वॉयरमेंट प्रोटेक्शन सन्देश के साथ मोशन ब्रेन्स की और से आयोजित दूसरी ग्रीन फिट मैराथन में उत्साह के साथ कदमताल की। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने विद्याधर नगर स्थित सन एंड मून कॉम्प्लेक्स से ग्रीन फिट मैराथन के 3 किलोमीटर फन रन मैराथन का फ्लैग ऑफ किया।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस अवसर पर फिट इंडिया अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वस्थ तन से स्वस्थ मन और अपने चारों ओर स्वच्छता रख कर एन्वॉयरमेंट प्रोटेक्शन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और ग्रीन एन्वॉयरमेंट के लिए हम सभी को तेज गति से चलना, दौड़ना और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने मोशन ब्रेन्स के इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर बॉलीवुड सिंगर, रविंद्र उपाध्या ने सभी प्रतिभागियों को अपने लाइव म्यूजिक परफॉरमेंस से मोटीवेट किया। इनके अलावा प्रेसिडेंट, जयपुर व्यापार महासंघ, सुभाष गोयल; खंडेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. संजय खंडेलवाल; एडिशनल कमिश्नर (साउथ) योगेश दाधीच; रीजनल हेड – केयर इंश्योरेंस, प्रेम पटवा, नितिन हुरकट; जी सी एल ड्रीम्स से रवि सिंघल, राज मीडिया टाइम्स ओर राज मीडिया टीवी से संपादक नवल किशोर शर्मा, सेहत साथी फाउंडेशन से डॉ अविनाश सैनी,फोमिको मैट्रेस से रवि परसरामपुरिया,लायंस क्लब डायमंड की प्रेसिडेंट ममता पंचोली सहित कई गणमान्य लोग इस मैराथन में उपस्थित रहे।

आपको बता दें मैराथन में 10 और 5 किलोमीटर टाइम्ड रन तथा 3 किलोमीटर फन रन का आयोजन किया गया था। जिसमें टाइम्ड रन के विनर्स को 50,000 रूपए की इनामी राशि दी गई। इस मैराथन के नतीजे इस प्रकार रहे – 10 किमी पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार रु. 7,100 का बिब नंबर 6235, दूसरा रु. 5,100 का पुरस्कार बिब नंबर 6334 – गुलशन और तीसरा रु. 2,100 का पुरस्कार बिब नंबर 6177 – योगेश को मिला वही महिला कैटागोरी में पहला पुरस्कार रु. 7,100 का बिब नंबर 6024 – उजाला को, दूसरा रु. 5,100 का पुरस्कार बिब नंबर 6252 और तीसरा रु. 2,100 पुरस्कार बिब नंबर 6246 नेहा को प्राप्त हुआ।

5 किमी पुरुष कैटागोरी में पहला पुरस्कार रु. 5,100 का बिब नंबर 5425 को, दूसरा रु. 2,100 का पुरस्कार बिब नंबर 5337 कृष्णा को और तीसरा रु. 1,100 का पुरस्कार बिब नंबर 5147 अरविन्द तिवारी को मिला। वहीं महिला कैटागोरी में पहला पुरस्कार रु. 5,100 का बिब नंबर 5427 को दूसरा रु. 2,100 का बिब नंबर 5443 – प्रिय पल को और तीसरा रु. 1,100 का सीमा बुनकर को प्राप्त हुआ।इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर प्रीति सक्सेना ओर सम्राट ने किया।
