जयपुर। सेन्ट्रल स्पाइन के दीपावली कार्निवाल- 2025 के पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सचिवालय स्थित कार्यालय में किया। कार्निवाल की शुरुआत 11 अक्टूबर से दीपावली तक रहेगी।
इसमे सेंट्रल स्पाइन के कॉरिडोर में सजावट व व्यापारियों की स्टाल लगाई जाएगी। संस्था के महा सचिव पंकज अग्रवाल ने बताया कि हर बार की तरह दीवाली कार्निवाल को व्यापारियों के सहयोग से बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र गोयल, महासचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन खंडेलवाल, वी. के. आई. एसोसिएशन के सचिव पुष्पेन्द्र स्वामी, चेयरमेन नरेंद्र सिंह शेखावत, सह सचिव अशोक झालानी, उपाध्यक्ष मनीष कुमार जालान, उपाध्यक्ष रोहित गोयल, विधि सलाहकार प्रमोद कुमार अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष दिव्या शर्मा ओर विजय बच्चानी मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वी.डी.एन. फाउंडेशन के दीपावली कार्निवाल के पोस्टर का किया विमोचन
