जयपुर। पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परशुराम नगर बस्ती, सीकर रोड के नागरिकों ने प्रत्येक घर एक वक्ष- लगाने की अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से नागरिकों ने बस्ती को प्लास्टिक मुक्त ओर वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए हर घर को भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली से जोड़ने के उद्देश्य से एक स्वच्छ, हरा-भरा वातावरण ‘एक व्यापक जन-जागरूकता देने का संकल्प दिलाया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 5 जुलाई को एक समारोह के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने घनश्याम पारीक और उनकी टीम को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने कपड़े से बने थेले का विमोचन किया। घनश्याम पारीक ने बताया कि इस मुहिम का उदेश्य सिर्फ जागरूकता फैलाना नहीं है। हर घर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त भी करना है।इस मुहिम का शुभारंभ पिछले दिनों बस्ती में किया गया इस अवसर पर पर्यावरण हितैषी घनश्याम पारीक, सुभाष चंद्र पारीक, घनश्याम अग्रवाल,कमल पारीक, बनवारी सोनी, डॉ महेश,एवं चिरंजीव लाल आदि की उपस्थिति में किया गया। अभियान का स्लोगन रहा “साथ में लाए थैला नहीं करें पर्यावरण को मैला” इस अभियान के अंतर्गत बस्ती के हर घर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करना ही नहीं बल्कि उसके दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान बस्ती के सभी घरों में एक कपड़े का थैला भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
