जयपुर। विद्याधर नगर के सेन्ट्रल स्पाइन दीपावली कार्निवाल- 2025 का 12 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, व हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज ने कार्निवल का दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमजन को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का संदेश दिया। समारोह में सुमन अग्रवाल,संस्था की महिला अध्यक्ष दिव्या साबू शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का माला पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महेंद्र गोयल, महासचिव पंकज अग्रवाल ने हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचारिये महाराज, संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का माला पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और अन्य अतिथियों ने कार्निवल का विजिट किया और एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी। पंकज अग्रवाल ने बताया कि कार्निवाल 11 अक्टूबर से दीपावली तक रहेगा।

उन्होंने बताया की सेंट्रल स्पाइन के कॉरिडोर में लाइट डेकोरेशन के साथ व्यापारियों की स्टाले लगाई गई है। प्रतिवर्ष की तरह दीवाली कार्निवाल व्यापारियों के सहयोग से बड़े भव्यता के साथ लगाया गया है।

कार्निवल में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्वेश्य से यहां डांस ओर सिंगिंग सहित अन्य एक्टिविटीज के लिए भव्य मंच बनाया गया है। प्रतिदिन यहां स्थानीय बच्चे अपना टेलेंट दिखा रहे है। सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा यहां उपहार भी दिया जा रहा है। दिवाली कार्निवल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में विजिटर्स खरीददारी कर रहे है।

कार्निवल के अवसर पर संस्था अध्यक्ष महेंद्र गोयल, महासचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन खंडेलवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जालान, शैलेश बूबना, संदीप बसेरा, सचिव अशोक झालानी, विधि सलाहकार प्रमोद अग्रवाल, सह सचिव विजय बच्चानी, भवानी खोरा, मनीष अग्रवाल, अजय सैनी, मुकेश जाजू, दर्शन सिंह, विवेक खेतान, चेयरमेन नरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद वार्ड 25- सुरेश जांगिड़, विधाधर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत, हरि ओम जन सेवा से पंकज गोयल, राजेश चौधरी, अमित चोटिया, प्रदीप खेतान, मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, सौरभ गोयल, मुकेश टेकरीवाल, अजय मित्तल, दिनेश टेकरीवाल, श्रवण नाटिया, जितेंद्र सैन एवं व्यापारी उपस्थित रहे
