जयपुर। डीसी डांस चैंपियनशिप सीजन तृतीय की और से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के ऑडिशन जयपुर में 18 अगस्त 2024 को श्री खण्डेलवाल वैश्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय शास्त्री नगर जयपुर मे लिए जायेंगे। प्रतियोगिता का जजमेंट संजय प्रजापत के द्वारा लिया जाएगा। डांस प्रतियोगिता के ऑडिशन देशभर में ऑफलाइन, ऑनलाइन शूरू हो गए है।
आयोजनकर्ता पेशन डांस स्टेप्स के डायरेक्टर विशाल कटारिया धानका, स्ट्रीट डांस एकेडमी के डायरेक्टर सोनू सिंह मल्होत्रा, डांस मेनीया डांस के डायरेक्टर लोकेश कुमार है। सभी प्रतियोगियों को ओडिशन राउंड मे सर्टिफिकेट व मैडल दिये जाएंगे।सेमिफाइनल में ट्रॉफी,फाइनल मे जूनियर केटेगरी में प्रथम नगद पुरस्कार 11,000/- द्वितीय नगद पुरस्कार 5,100/-तृतीय नगद पुरस्कार 3,100 /- दिया जाएगा। सीनियर केटेगरी प्रथम नगद पुरस्कार 21,000/- द्वितीय नगद पुरस्कार 11,000/-तृतीय नगद पुरस्कार 5,100 /- दिया जाएगा।
18 अगस्त को जयपुर में होंगे डीसी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन
