By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
    March 13, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर टक्कररोधी कवच प्रणाली का कार्य लगभग 2300 करोड़ की लागत से स्वीकृत
    March 13, 2026
    राजस्थान रॉयल्स 17 मार्च से जयपुर में प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी
    March 13, 2026
    प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड
    March 13, 2026
    एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त
    March 13, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    “Aravali Fashion Show” राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म
    March 9, 2026
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Jaipur

एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

RMT network
Last updated: March 13, 2026 9:01 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर के चांदपोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, पुतला दहन किया और गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।इसके बाद कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का सांकेतिक पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुल्हे में खाना पकाकर जनता की परेशानी पर विरोध जाहिर किया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार एलपीजी संकट से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग तक नहीं कर पा रहे हैं और बुकिंग नंबर लगातार व्यस्त रहता है। मजबूरी में लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के घरों की रसोई पर संकट खड़ा हो गया है और सरकार को तुरंत बढ़ी हुई गैस कीमतें वापस लेनी चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जनता को भाजपा को सत्ता में लाने का इनाम मिल गया है। उन्होंने कहा कि घरों की रसोई से सिलेंडर गायब हो गया है और अब भाजपा के नेता भी गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गैस सिलेंडर महंगे किए गए और अब केरोसिन देने की बात कही जा रही है, लेकिन वह भी लोगों को नहीं मिल रहा।
खाचरियावास ने कहा कि जयपुर शहर में 10 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा बंद हो गए हैं। सरकार को ऑटो चालकों के लिए अलग से फंड देना चाहिए। साथ ही जिन गरीब परिवारों के घरों में रोटी नहीं बन पा रही है, उनके लिए भी आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि हवाई जहाज कंपनियों ने भी किराए बढ़ा दिए हैं, ऐसे में सरकार को टैक्स कम करना चाहिए।
प्रदर्शन में विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है और सरकार के नेता फोन करके सिलेंडर मंगवा रहे हैं, जबकि आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत व्यवस्था सुधारने और जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक अमीन कागजी और रफीक खान सहित कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तर पश्चिम रेलवे पर टक्कररोधी कवच प्रणाली का कार्य लगभग 2300 करोड़ की लागत से स्वीकृत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर टक्कररोधी कवच प्रणाली का कार्य लगभग 2300 करोड़ की लागत से स्वीकृत
Jaipur
March 13, 2026
राजस्थान रॉयल्स 17 मार्च से जयपुर में प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी
Jaipur Sports
March 13, 2026
प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड
Jaipur
March 13, 2026
एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त
Jaipur
March 13, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

338385
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी, 2025): यातायात नियमों का पालन करते हुए राष्ट्र और समाज हित में सुरक्षार्थी बनें विद्यार्थी- एडीजी ट्रैफिक, पालीवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जर्मनी के म्यूनिख में फ्लिक्स बस कंपनी का किया दौरा
छः बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाए
‘विकसित भारत युवा संसद’ 9 मार्च तक माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा कर प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग
पैक्स विहीन 39 ग्राम पंचायतों में शीघ्र कराएं ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account