जयपुर। रॉयल क्लब और दिविषा फाउंडेशन की ओर से होली का फाग उत्सव होटल मजिस्टिक में मनाया गया।फाउंडर और अध्यक्ष आशा गुप्ता और मीना श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं सहित राधा कृष्ण के साथ जमकर फूलों की होली खेली। फागोत्सव में विशिष्ट अतिथि अपर्णा बाजपेई, उषाश्री,रेशमा खान रही। जी.के. श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया।
