जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क ) । मयंत्रों एग्जिबिशन व पक्की भायली फाउंडेशन को ओर से 5 व 6 सितम्बर को 2 दिवसीय लाइफस्टाइल एक्जीबिशन सोडाला, न्यू सांगानेर रोड स्थित होटल रॉकवेल में आयोजित की गई।

एक्जीबिशन की आयोजक कुसुम रूंगटा ने एग्जीबिशन के गेस्ट ऑफ ऑनर सम्पादक नवल किशोर शर्मा का प्लांटेशन देकर अभिनंदन किया। इस दौरान मयंत्रा इवेंट की डायरेक्टर कुसुम रूंगटा, दिविशा फाउंडेशन की फाउंडर, डायरेक्टर मीना श्रीवास्तव सहित सभी एग्जीबिटर्स ने संपादक नवल किशोर शर्मा के साथ ग्रुप फोटो भी करवाई।

दो दिवसीय एग्जीबिशन में फैंसी कॉटन कुर्तियों, डिजाइनर साडिया, होम मेड प्रोडक्ट, होम डेकोरेटिव प्रॉडक्ट्स लेडिज वियर, लहंगा चुन्नी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित घर की जरूरत का सभी सामान वाजिब रेट पर उपलब्ध रहा।
कुसुम रूंगटा ने बताया कि दो दिवसीय एग्जिबिशन में सैकड़ों जयपुरवासियों ने जमकर खरीददारी की। उन्होंने बताया कि अक्टुबर के पहले सप्ताह में उनकी दिवाली एग्जिबिशन लग रही है। एग्जिबिशन का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र रहा।
