जयपुर। अजमेर रोड डीसीएम स्थित महात्मा गांधी नगर टीचर्स कॉलोनी विकास समिति जयपुर की ओर से 23 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी पार्क में किया गया।

विराट ग्रुप के एमडी और समिति के सरंक्षक विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से कॉलोनी के मेघावी छात्र छात्राओं को आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो ओर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में कॉलोनी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल का समिति के संरक्षक विवेक चतुर्वेदी, समिति के अध्यक्ष राजेश झंवर,पदाधिकारी जे एन शर्मा, सीए राकेश गुप्ता, जेकेजे ज्वेलर्स से प्रमोद मौसुन,मनमोहन खूंटेटा व एन के विजय द्वारा माला,दुपट्टा और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शेखावाटी के कलाकारों द्वारा चंग ढफ और बांसुरी पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। चंग ढफ की मनोहारी प्रस्तुतियों पर वहां उपस्थित लोग नृत्य करने लगे।

होली स्नेह मिलन समारोह में करीब 1500 से ज्यादा कॉलोनी वासियों ने प्रसादी ग्रहण की। इस इस अवसर पर समारोह का सफल मंच संचालन एंकर प्रीति सक्सेना ने किया।
