आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के तहत होटल हयात में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर “द जर्नी ऑफ वूमन इन सिनेमा” पर हुआ टॉक शो
जयपुर। आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के तहत मानसरोवर स्थिति होटल हयात में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आईफा की ओर से एक खास इवेंट आयोजित हुआ।

‘द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा’ नाम के इस इवेंट में बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अपने अनुभव राज मीडिया टीवी और राज मीडिया टाइम्स के साथ साझा किए।

आईफा की वाइस प्रेसिडेंट नोरीन खान ने इवेंट को होस्ट किया।माधुरी दीक्षित ने अपने 39 साल के करियर के अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे महिलाओं के किरदार समय के साथ मजबूत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अब महिला किरदार सिर्फ सहायक भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कहानी का केंद्र भी बन रही हैं। वहीं, गुनीत मोंगा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष, ऑस्कर जीतने के सफर और महिला नेतृत्व के महत्व पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और यह बदलाव भविष्य के लिए उम्मीद जगाता है। इस चर्चा में महिलाओं के बदलते किरदार, उनकी चुनौतियों और उनके बढ़ते प्रभाव पर बात हुई।

दोनों ने अपने सफर की कहानियाँ साझा कीं। इस खास मौके पर संपादक नवल किशोर शर्मा सहित बोलीवुड इंडस्ट्रीज से जुड़े खास लोग मौजूद थे।