भोपाल। शहर के लिए गर्व का क्षण है, जब जहांगीराबाद निवासी हैदर मुख्तार खान मिस्टर यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में एशिया का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी, जिसमें 40 विभिन्न देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस भव्य आयोजन का संचालन सनी मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।
हैदर भोपाल से इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वह एक आईटी इंजीनियर हैं और उन्होंने एसआईआरटी से इंजीनियरिंग तथा मिलेनियम कॉलेज से एमबीए किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बॉर्बन स्कूल में हुई थी। हैदर को इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल और अभिनेता शब्बीर अली द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे यूट्यूब पर दो म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। भारत की नेशनल डायरेक्टर प्रिया तिवारी ने हैदर को शुभकामनाएं दी हैं। हैदर ने कहा कि उन्हें भोपाल और अपने परिवार से भरपूर प्यार और समर्थन की आवश्यकता है।
हाल ही में चंडीगढ़ के होटल रॉयल पार्क रिसॉर्ट, ज़ीरकपुर में सैशिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जहां एमएस एंटरटेनमेंट के फाउंडर मीत संधू, नेशनल डायरेक्टर प्रिया तिवारी और बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चावला मौजूद रहे। हैदर के राष्ट्रीय परिधान को भोपाल की फैशन डिजाइनर प्रतिभा यादव ने विशेष रूप से डिज़ाइन किया है। भोपाल और भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है, और पूरे देश की नजरें अब हैदर की इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति पर टिकी हैं।
भोपाल के हैदर मुख्तार खान मिस्टर यूनिवर्स 2025 में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे
