भोपाल। मध्य प्रदेश के हैदर मुख्तार खान मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी नेशनल डायरेक्टर प्रिया तिवारी जी को पूरा भरोसा है कि वह एशिया का नाम रोशन करेंगे और सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता 12 अगस्त से 16 अगस्त तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। हैदर मुख्तार खान के परिवार और मित्रों ने उन्हें बधाई दी और उनकी नेशनल डायरेक्टर ने उन्हें तिलक करके रवाना किया।
एयरपोर्ट पर हैदर मुख्तार खान का ड्रेस मुंबई के जाने-माने डिज़ाइनर विशाल कपूर जी ने खास तौर पर डिज़ाइन किया है। विशाल कपूर जी ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हैदर मुख्तार खान की इस उपलब्धि से भोपाल और मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है। उनकी नेशनल डायरेक्टर प्रिया तिवारी जी ने कहा कि वह पूरी तरह से तैयार हैं और मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
भोपाल के हैदर मुख्तार खान हुए मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए रवाना
