जयपुर। श्री गणपति सेवा समिति का द्वादश वार्षिकोत्सव शास्त्री नगर ललिता कॉलोनी में आयोजित किया गया। समिति के शंकर सोनी ने बताया कि गणेश जी भोग लगाया गया कार्यक्रम में सिंगर अविनाश शर्मा दिनेश संगम वह पुरुषोत्तम बृजवासी ने भजनों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में हवा महल क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे।
