जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में माँ सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर पीले–सफेद परिधानों से सुसज्जित रहा ।
कार्यक्रम के अंतर्गत फ्लावर रंगोली प्रतियोगिता एवं श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य समूहों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा कला, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा की सुंदर प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने कहा कि “बसंत पंचमी हमें ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करती है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।”
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्यन सिंह गोठवाल ने भी सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संस्कृति और सीखने की भावना को नई दिशा मिलती है।
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में बसंत पंचमी का आयोजन
