जयपुर। बाबा SKJ ज्वेलर्स के सीएमडी ओर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री मधुसूदन शर्मा का 5 फरवरी को चित्रकूट स्थिति एन टेक ग्रुप के कार्यालय आगमन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

एन टेक ग्रुप के एम डी धीरज कौशिक ओर उनकी टीम की ओर से मधुसूदन शर्मा का माला ओर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्रुप से जुड़े अनिल दाधीच, नीरज कौशिक, संतोष शर्मा, विक्रम सिंह, तेजपाल सिंह, रोहित तिवाड़ी, अशोक कुमार, मनीष कुमार, खेमराज बागड़ा, राकेश सैनी, राजकुमार आदि ने भी मधुसूदन शर्मा का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
