जयपुर। 20 जुलाई को मुरलीपुरा रामेश्वर धाम स्थित गौड़ विप्र समाज भवन में सामूहिक पार्थिवेश्वर महाभिषेक का आयोजन किया गया।

आचार्य पं. रामबाबू भारद्वाज व आचार्य पं. राकेश जोशी ने बताया कि 20 जुलाई को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक सामूहिक पार्थिवेश्वर महाभिषेक का आयोजन किया गया। महाभिषेक के दौरान सम्पादक नवल किशोर शर्मा का आचार्य पं. रामबाबू भारद्वाज ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर हवामहल विधायक व हाथोज धाम के महंत बाल मुकुंदाचार्य का परम सान्निध्य रहा। महाभिषेक में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ का गुणगान किया। सायं 5 बजे सामूहिक महाआरती की गई। इसके उपरांत सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
