जयपुर। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सुरेश शास्त्री 5 से 12 जून तक जापान के टोक्यो, ओसाका, योकोहामा, कोवे एवं क्योटा शहरों के प्रवास पर रहेंगे। वहां ज्योतिष और अध्यात्म विषय पर कई संगोष्ठीयों में व्याख्यान देंगे और भारतीय ज्योतिष के महत्व और व्यापकता पर चर्चा करेंगे।
सुरेश शास्त्री इससे पहले भी भारतीय ज्योतिष के प्रचार प्रसार के लिए अमेरिका, चीन, इंग्लैंड, फ्रांस समेत 20 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं और अपने द्वारा लिखित पुस्तक के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं।
जापान प्रवास पर नागासाकी, हिरोशिमा पर दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु हमले के ज्योतिषीय कारण सहित अनेक विषयों पर भी चर्चा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य सुरेश शास्त्री जापान प्रवास पर
