जयपुर। राजस्थान में टैलेंट और फैशन को नई पहचान देने के उद्देश्य से Aravali Fashion Show का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा फैशन इवेंट के ऑडिशन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को मॉडलिंग और रैंप वॉक में अपना टैलेंट दिखाने का शानदार मौका मिलेगा।
इस फैशन शो के Founder – Pardeep Agarwal हैं, वहीं Co-Founder – Kapil Jangid इस प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर ऑडिशन और इवेंट की तैयारियों को संभाल रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए टैलेंट को मौका मिल सके। उनके नेतृत्व में टीम पूरी मेहनत के साथ इस मेगा फैशन इवेंट को सफल बनाने में जुटी हुई है।
Aravali Fashion Show के ऑडिशन की तारीखें इस प्रकार रहेंगी –
Kota – 22 March
Bhilwara – 29 March
Chhabra – 5 April
Jaipur – 12 April
Udaipur – 19 April
साथ ही Alwar में हुए सफल ऑडिशन के बाद अब इस शो के ऑडिशन राजस्थान की अन्य 10 सिटीज़ में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे और अधिक युवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस फैशन शो में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक बेनिफिट्स रखे गए हैं। प्रतियोगिता के विजेता को ₹1,00,000 का कैश प्राइज, शानदार ट्रिप्स और मॉडलिंग के कई बड़े अवसर दिए जाएंगे। प्रतियोगिता को Semi Final और Grand Final जैसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
आयोजकों द्वारा इसकी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। आयोजकों के अनुसार जल्द ही मीडिया कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सेमीफाइनल की तारीख और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
वहीं इस पूरे इवेंट का Grand Finale मई महीने में Alwar में आयोजित किया जाएगा, जहां सभी शहरों से चुने गए प्रतिभागी फाइनल रैंप पर अपना जलवा दिखाएंगे। शो को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां और हरियाणवी सिंगर्स भी शामिल होंगे, जिनके साथ Live Concert का भी आयोजन किया जाएगा।
अगर आप भी फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। अभी अपना रजिस्ट्रेशन करें और Aravali Fashion Show का हिस्सा बनें।
“Aravali Fashion Show” राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म
