जयपुर। श्री बालाजी शिक्षा समिति के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव मंथन 2024 का मैराथन दौड के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। समाज में नशे की लत से दूर रखने के संदेश को लेकर आयोजित इस मैराथन दौड़ में सभी प्रतिभागियों द्वारा नो टू ड्रग्स यस टू लाइफ थीम पर आधारित इस मैराथन में जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए।
मैराथन की शुरुआत कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पधारे लेफ्टी. कर्नल सुरेन्द्र सिंह लाम्बा के द्वारा सभी प्रतियोगियों कोे हरी झंडी दिखाकर हुई। इस कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन इंजी. भागीरथ पूनियां, मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश पूनियां, मंथन कन्वेनर पूनम पूनियां, प्रिंसिपल डाॅ. सुरेन्द्र चौधरी एवं प्रो. इन्द्र पाल मील, प्रो. सुभाष चन्द्र जाट, प्रो. पवन बासनीवाल एवं प्रो. संजू चौधरी कार्यक्रम में मंचस्थ रहे।


कार्यक्रम की शुरूआत पधारे हुए अतिथियों के स्वागत सत्कार से हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश पूनियां ने पधारे हुए अतिथ्यिों को साफा व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। वहीं सभी विद्यार्थियों को व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए जगदीश पूनियां ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
लेफ्टी. कर्नल सुरेद्र सिंह लाम्बा जो मुख्य अतिथि के रूप में मंचस्थ थे उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेल जीवन के प्रति अनुशासन के साथ जीवन में इमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठिता पर विशेश प्रकाश डाला साथ ही युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहकर खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। निशचय ही कर्नल लाम्बा द्वारा ओजस्वी वाणी से सभी विद्यार्थियों के मन में ऊर्जा के संचार से भर दिया।

मंथन कन्वेनर पूनम पूनियां ने मैराथन की सफलता के लिए सभी कन्वेनर्स एवं फैकल्टी काॅर्डीनेटर्स के साथ साथ स्टूडेंट काॅर्डीनेटर्स को भी धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही मंच से ही मंथन में आज के होने वाले कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल गारलेन्ड मेकिंग के साथ इवेंट क्रिकेट मैच की जानकारी साझा की। एक्जीक्यूटिव काॅर्डीनेटर डाॅ. सुरेन्द्र चोधरी द्वारा मैराथन के विजेताओं की घोषणा करते हुए पुरस्कार वितरण किया।
जिनमें पुरूष वर्ग में – प्रथम – रोहित सिंह, द्वितीय – आन्नद राम, तृतीय – पवन सिंह रहे, वहीं महिला वर्ग में – प्रथम – कोमल गुर्जर, द्वितीय – विनिता चोधरी, तृतीय – यश शक्तावत रही। अलग अलग महाविद्यालयों से आये करीब 500 विद्यार्थी मैराथन का हिस्सा रहे।
मैराथन इवेन्ट के कन्वेनर डाॅ. चन्द्र प्रकाश मिश्रा ने मुख्य अथिति के साथ मंचस्थ सभी अतिथियों व सभी संस्थाओं के प्राचायों का आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

द्वितीय चरण में स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम मणिपाल हाॅस्पिटल के सहयोग से डाॅ. भारत भूषण शर्मा (जनरल फिजिशियन) के सानिध्य में सोशीयल क्लब द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी संकायों के विभागाध्यक्ष व्याख्याता तथा विद्यार्थियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा चिकित्सको के द्वारा परामर्श प्राप्त किया। स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक के रूप में डाॅ. पुष्पेद्र कुमार सैनी रहे। मंथन कन्वेनर पूनम पूनियां ने मंथन कार्यक्रम में आगे के होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों कि जानकारी दी। मंथन में 27 अक्टुबर 2024 को मंथन का समापन सैलेब्रिटी नाइट के साथ होगा।
