जयपुर, 1 जून– बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर, होस्ट और कॉमेडियन अन्नू कपूर और पारितोष त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के प्रमोशन के लिए बियानी कॉलेज पहुंचे और छात्रों से रूबरू हुए।
इसी दौरान कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, और वाइस प्रिंसिपल सुमेधा बाजपेई ने उनका स्वागत किया तथा ‘हम दो हमारे बारह’ मूवी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, उनके ट्रेलर को देख ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मौके पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने स्टार कास्ट अन्नू कपूर और पारितोष त्रिपाठी के साथ एक टॉक शो किया जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण और उनकी आने वाली मूवी के बारे में सवाल जवाब किए।

इसी दौरान अभिनेता अन्नू कपूर ने सभी से निवेदन किया कि 7 जून को सभी उनकी मूवी देखने जाएं। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी बात नहीं, सच्ची बात जरूरी है क्योंकि वो कड़वी हो सकती है लेकिन आपके लिए गलत नहीं हो सकती।
वहीं, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी बेटी को चांद जैसा न बनाओ जिससे कोई आपकी बेटी को घूर-घूर कर देखे बल्कि उसे सूरज जैसा बनाओ जिससे की सामने वाले की बार-बार नजरें झुकें।

कार्यक्रम में संपादक नवल किशोर शर्मा, इवेंट प्लानर दीक्षा गुप्ता, और फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के टीम मेंबर्स विशेष रूप से मौजूद रहे। फिल्म की स्टार कास्ट ने राज मीडिया टीवी को खास इंटरव्यू भी दिया। फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।
