नि: शुल्क वाइल्ड कार्ड एंट्री ओपन…
3 कार 5 स्कूटी के साथ ढेरों कैश प्राइज़….
न्यू ईयर 11 जनवरी को होगा पेजेंट के ग्रैंड और मेगा फिनाले का आयोजन, देश को मिलेगी नए साल 2026 की पहली विनर
जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार को वैशाली नगर स्थित रोसडो लग्ज़री लॉन्ज में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 7 के पहले ऑडिशन का आयोजन एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों के साथ किया गया तथा इसी के साथ राजस्थान ओर पूरे देश के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री ओपन कर दी गई है जिसमें अभी तक रजिस्ट्रेशन एवं ऑडिशन से वंचित रही मॉडल्स मोबाइल नम्बर 9829033530 या 8619189755 पर सम्पर्क कर भाग ले सकती हैं ।

ओडिशन में बडा धमाका करते हुए मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने कहा की इस बार इंडिया ग्लैम अपनी विनर्स को 3 कार के साथ 5 स्कूटी और ढेरों केश प्राइज़ देने जा रहा है ।

ऑडिशन में जयपुर सहित कोटा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर व अन्य शहरों से आईं 1000 से अधिक मिस व मिसेज कैटेगरी की फीमेल्स मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपने सिलेक्शन की दावेदारी पेश की। नेशनल ब्यूटी पीजेंट के डायरेक्टर पवन टांक ने इवेंट के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया।

आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह इस पेजेंट का सातवां सीजन है और इस सीजन का यह पहला ऑडिशन है। इस पहले ऑडिशन में पूरे राजस्थान से मॉडल्स इस पेजेन्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए जयपुर आईं हैं। सभी मॉडल्स ने वेस्टर्न थीम पर ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड में पहले रैंप वॉक और बाद में सिंगिंग, डांसिंग व अन्य एक्टिविटीज से जजेज को इम्प्रेस किया।

मिस कैटेगरी की 800 और मिसेज कैटेगरी के 300 मॉडल्स ने इस ऑडिशन में हिस्सा किया। इस ऑडिशन के बाद में पीआई राउंड, ग्रूमिंग वर्कशॉप, हेल्थ सेशंस, क्रिसमिस सेलिब्रेशन, सैश एंड क्राउन सेरेमनी, लुक लॉन्च, पोर्टफोलियो शूट, सेमी फिनाले, टैलेंट राउंड और ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।


11 जनवरी 2026 को अनंता रिजॉर्ट जयपुर में इस पेजेंट के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऑडिशन के दौरान इंडिया ग्लैम सीईओ कीर्ति टांक, मिसेज इंडिया ग्लैम 2018 मनप्रीत तनेजा, इंरनेशनल पेजेंट कोच डॉ रश्मि राठौड़, मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑफिशियल कोरियोग्राफर राहुल शर्मा ने जूरी की भूमिका में पार्टिसिपेंट्स के टैलेंट को परखा।
