गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन
अहमदाबाद। गुजरात में गुरुवार 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश के बाद कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं।

एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। विमान में 169 भारतीय नागरिक सवार थे। बाकी विदेशी नागरिक थे। फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसके 5 मिनट बाद क्रैश हो गया।

अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना के आधार पर अहमदाबाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना नियमित परिचालन के दौरान हुई, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया की गई। अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने घटनास्थल पर पांच से अधिक अग्निशमन वाहन तैनात किए। विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल थे और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
विमान में 53 ब्रिटिश, 1 कनाडा और 7 पुर्तगाल के लोग सवार थे।
पीएम मोदी ने हादसे के बाद अमित शाह से फोन पर बात की और जानकारी ली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है।
अमित शाह ने की गुजरात के मुख्यमंत्री से बात
हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।
