Ad image

प्रिय पाठकों

हम स्वागत करते हैं आपका राज मीडिया टाइम्स के डिजिटल संस्करण में। जयपुर की अपनी आवाज, राज मीडिया टाइम्स, अब आपके स्क्रीन पर भी उपलब्ध है।

राज मीडिया टाइम्स हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत 9 जनवरी 2011 को जयपुर से हुई है। पिछले 14 वर्षों से रंगीन पृष्ठों के साथ जयपुर से समाचार पत्र का नियमित प्रकाशन हो रहा है। अपनी पृष्ठ सज्जा और विषय सामग्री की उत्कृष्टता के कारण इस समाचार पत्र ने अपना पाठक वर्ग तैयार कर लिया है।
राज मीडिया टाइम्स एक साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र है जो देश, प्रदेश के साथ जयपुर शहर के समाचार, समाज, कला, साहित्य, व्यापार, और सामाजिक मुद्दों पर लेख और समाचार प्रकाशित करता है। हमें गर्व है कि हम अपने पाठकों को समय समय पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं और उनकी जानकारी को समृद्ध करते हैं।

अब, हमारी वेबसाइट पर, आपको हर पल की ताज़ा खबरें और अपडेट मिलेंगी। हम आपके लिए जयपुर सहित देश, प्रदेश के विभिन्न घटनाक्रमों और महत्वपूर्ण मुद्दों की कवरेज प्रदान करेंगे, और आपको समाज, राजनीति, कला, साहित्य, और व्यापार के बारे में भी रोचक लेख पढ़ने का मौका मिलेगा।

हमारे साथ जुड़ें और जयपुर की आवाज़ में शामिल हों।

धन्यवाद।

टीम राज मीडिया टाइम्स