जयपुर। जयपुर शहर में होने जा रहा है एक बार फिर से सुरो के धुरंधरो के बीच एक ऐसा क्रिकेट मैच जिसमें जयपुर शहर के ही नहीं बल्कि राजस्थान के जाने-माने गायक और संगीतकार के साथ एंकर भी क्रिकेट के मैदान में उतरने जा रहे हैं। स्पार्कल स्टार्स द्वारा एबीसीएल आर्टिस्ट बॉक्स क्रिकेट लीग सीज़न 2 का आयोजन किया जा रहा है। स्पार्कल स्टार्स की संस्थापक और जयपुर शहर की जानी मानी एंकर फैजी खान ने बताया की इस क्रिकेट मैच का आयोजन 9 सितंबर 2025 को जयपुर के शकुन प्लेफिट बॉक्स क्रिकेट मानसरोवर में किया जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक चलने वाले इस क्रिकेट मैच में 8 टीम अपने 11-11 खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने वाली हैं और ये सभी खिलाड़ी कलाकार हैं।

एबीसीएल आर्टिस्ट बॉक्स क्रिकेट लीग सीज़न 2 मैं जावेद हुसैन अपनी टीम जयपुर नाइट राइडर्स के साथ हासेबा खान अपनी टीम फ्लैश फायर के साथ मोहम्मद अज़हर अपनी टीम सुपर स्ट्राइकर्स के साथ मो अज्जम हुसैन अपनी टीम राजस्थान चैलेंजर्स के साथ गुलशन अपनी टीम पिच मास्टर्स के साथ अभिनव शर्मा अपनी टीम एब्सी सुपर किंग्स के साथ नीलू कावट अपनी टीम गेम चेंजर्स के साथ और विकास कावट अपनी टीम पावर हीटर के साथ मैदान में होंगे। जयपुर शहर के सभी कलाकार एबीसीएल आर्टिस्ट बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2 को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और सभी जोर और शोर के साथ तैयरियों में लगे हैं। अयोजक फैजी खान ने बताया कि जितने वाली टीम को 21000 का इनाम दिया जाएगा और जो टीम रनर अप रहेगी उसको 11000 की इनाम राशि दी जाएगी।
