श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम स्वामी मठाधिपति, श्री चित्रापुर कर्नाटक के गुरुदेव ने भक्तों को सस्नेह आशीर्वाद प्रधान किया
जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर-4 स्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सभागार में 13 से 16 मार्च तक चार दिवसीय भव्य समारोह में श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम स्वामी मठाधिपति, श्री चित्रापुर कर्नाटक के गुरुदेव गुरुवंदना महोत्सव के तहत जयपुरवासियों को मार्गदर्शन, प्रेम और आशीर्वाद प्रदान किया। चार दिवसीय गुरु वंदना महोत्सव में स्वामी जी ने भक्तों को सतमार्ग पर चलकर कैसे सुखी जीवन जिए उसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सभी प्राणियों के साथ प्रेम का भाव रखना चाहिए जब भी किसी के प्रति किसी बात को लेकर आपको गुस्सा आए तो मन को शांत रख कर प्रभु का स्मरण करे। थोड़ी देर बाद आपका गुस्सा अपने आप शांत हो जाएगा।

मनुष्य को सभी प्राणियों ओर जीव जंतुओं के प्रति स्नेह भाव रखे। ऐसा भाव रखने पर ही हम विश्व में शांत रख पाएंगे। गुरूवंदना महोत्सव के दौरान स्वामीजी ने चित्रापुर मठ की संपूर्ण परंपराओं से सभी को अवगत कराया। चार दिवसीय गुरूवंदना महोत्सव के संयोजक व एनटेक ग्रुप के एमडी धीरज कौशिक, महेन्द्र जोशी, श्री पृथ्वी रोलिंग मिल्स के एमडी जगन्नाथ शर्मा, डायरेक्टर सुदेश शर्मा, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, सुरेश उपाध्याय ने महोत्सव में आए हुए सभी गणमान्यजनों का अभिनंदन किया। धीरज कौशिक ने बताया कि चार दिवसीय गुरूवंदना महोत्सव में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


16 मार्च को गुरूवंदना महोत्सव के समापन पर आयोजन से जुड़े अनिल दाधीच, राघवेंद्र कौशिक,संपादक नवल किशोर शर्मा,सुरेश सारस्वत, सुरेश उपाध्याय, महेंद्र जोशी, पदम सारस्वत,श्रवण सारस्वत, सुदेश शर्मा, नीलकमल शुक्ला, सिद्धार्थ जोशी, प्रियंक ओझा, कमल शर्मा, प्रशांत गोस्वामी, सुनील शर्मा, सुनील सारस्वत, हर्षित शर्मा, हेमंत शर्मा, वरुण उपाध्याय, दीपक ओझा, विकास ओझा, एन के टीम, रजत सारस्वत अध्यक्ष, सिद्धार्थ जोशी, महामंत्री सारस्वत युवा मंडल जिला जयपुर आदि का स्वामीजी ने दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक धीरज कौशिक ने बताया कि स्वामीजी का भरतपुर, वृंदावन,अयोध्या ओर काशी में गुरूवंदना महोत्सव के साथ उत्तर भारत की यात्रा पूर्ण होगी।
