By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पद का दुरुपयोग और लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के मामले में मुख्यमंत्री का कड़ा रुख – मुख्यमंत्री के निर्देशः फील्ड में रहें अधिकारी, वहीं से वीसी में जुड़ें
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पद का दुरुपयोग और लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के मामले में मुख्यमंत्री का कड़ा रुख – मुख्यमंत्री के निर्देशः फील्ड में रहें अधिकारी, वहीं से वीसी में जुड़ें
Jaipur

पद का दुरुपयोग और लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के मामले में मुख्यमंत्री का कड़ा रुख – मुख्यमंत्री के निर्देशः फील्ड में रहें अधिकारी, वहीं से वीसी में जुड़ें

RMT network
Last updated: May 20, 2025 6:53 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित राज्य सरकार योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। बजट घोषणाओं की सफल और समयबद्ध क्रियान्विति के लिए प्रत्येक विभाग और अधिकारी-कर्मचारी कार्यों में जुटे हुए हैं। शर्मा ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए लापरवाह और भ्रष्ट कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य की खुशबू दूर तक अपना प्रभाव छोड़ती है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाह व पद का दुरुपयोग करने वाले कार्मिकों पर सख्त एक्शन लिया। उन्होंने ऐसे ही दो मामलों में ब्यावर जिले के रायपुर उपखंड अधिकारी गुलाब चंद वर्मा को निलम्बित और तहसीलदार पुष्पेंद्र पांचाल को तुरंत एपीओ करने के निर्देश दिए। साथ ही, बाड़मेर के रामसर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार जैन और तहसीलदार अशोक कुमार मेघवाल को भी एपीओ करने के निर्देश दिए।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक नियमित जिला स्तरीय जनसुनवाई करें, ताकि आमजन को राजधानी तक नहीं आना पड़े। उन्होंने जिला कलक्टर्स को विभागवार शेड्यूल बनाकर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का भी निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जिलों में हर घटनाक्रम और जन समस्याओं की जानकारी जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को होनी चाहिए।
बीपीएल परिवारों को लाएंगे गरीबी रेखा से ऊपर-
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का संकल्प हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना‘ लागू की गई है। प्रथम चरण में प्रत्येक जिले से 122 गांव (कुल 5002 गांव) चिन्हित किए गए हैं। जिला कलक्टर सामाजिक और आर्थिक पैरामीटर्स पर आधारित सर्वे को समयबद्ध पूर्ण कराएं ताकि चिन्हित परिवारों को योजना का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भर कार्ड दिया जाएगा।
एनएफएसए: आवेदन पत्रों में कमियों की आवेदकों को मिलेगी सूचना-
शर्मा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में राज्य से नए आवेदनों, अपात्रों को हटाने और लम्बित प्रकरणों पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह विषय सीधे आमजन से जुड़ा हुआ है। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच करें। आवेदन पत्रों में कमियां पाए जाने पर वापस लौटाते समय आवेदक को कमियों की सूचना भी दें, ताकि वह समयबद्ध पूर्ति कर सके। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के लिए ग्राम विकास अधिकारी और पटवारियों को पाबंद किया जाए।
फील्ड में रहें अधिकारी, वहीं से सीएम वीसी में जुडे़ंगे-
मुख्यमंत्री ने एनएफएसए के संवेदनशील कार्यों के लिए जिला कलक्टर्स को फील्ड में जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करें। फील्ड में रहें और वहीं से आगामी वीसी में जुड़े। श्री शर्मा ने लम्बित प्रकरणों की रिपोर्ट और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट सीएमओ भेजने के भी निर्देश दिए।
लम्बित सीसीए प्रकरण 31 जुलाई तक करें निस्तारित-
मुख्यमंत्री ने 17 सीसीए और 16 सीसीए प्रकरणों को जुलाई, 2025 तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में पद दुरुपयोग, लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों पर शीघ्र सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इससे ही न्याय प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ होेगी। कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास प्रगाढ़ होगा।
जून तक भूमि आवंटन प्रकरण निस्तारण के निर्देश-
शर्मा ने कहा कि बजट 2025-26 की घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए भूमि आवंटन अति आवश्यक है। राजस्व विभाग और जिला कलक्टर प्रकरणों को संबंधित विभागों एवं एजेंसियों से समन्वय बनाकर जून, 2025 तक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
अवैध खनन रोकने के लिए करें सख्त कार्रवाई –
शर्मा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ वन, खनन, परिवहन, राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्रवाई में तेजी लाएं। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान‘ तथा ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान‘ की प्रगति सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट नियमित सीएमओ में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, पर्यावरण एवं योग दिवस से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर्स को भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी, बिजली, चिकित्सा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून में सड़कों पर जल भराव रोकने के लिए बारिश से पूर्व ही सभी इंतजाम सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, वीसी के जरिए जिला प्रभारी सचिव, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
Next Article विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी देशभर में किसानों से संवाद कर उत्पादकता बढ़ाने के उपाय खोजेंगे

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332226
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

मुख्यालय पर मौजूद रहने के आदेश की अवहेलना पर सहायक अभियंता निलंबित
नोटिस दिये जाने के बाद भी आर.एम.ए ट्रेड लाईसेंस प्राप्त नहीं करने पर THE URBAN THEKA CAFÉ एवं CHAI SUTTA BAR, CENTRAL SPINE, VIDHADHAR NAGAR पर की गई कार्यवाही
जोन-12 में गैर मुमकिन आम रास्ते को करवाया अतिक्रमण मुक्त
नगर निगम ग्रेटर का एक और नवाचार: ई लाइब्रेरी के बाद अटल क्लब/अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण
यात्रियों की सुविधा हेतु 5 जोडी उर्स स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account