जयपुर। जयपुर में पहली बार राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन निवारू रोड स्थित जेवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक आयोजित हो रही है। स्कूल निदेशक धीरज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं भाग ले रही है।


21 सितंबर को कराटे विजेताओं को सम्मानित करने के लिए जागृति ग्रुप ऑफ स्कूल एंड कॉलेज के सरक्षक राजेंद्र शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा,कांग्रेस नेता हरेंद्र पाल सिंह जादौन सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को माला, साफा पहनाकार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समारोह के विशिष्ठ अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्कूल डायरेक्टर धीरज शर्मा ने माला और साफा पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।
