जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर शहर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में गुरूवार को मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 60.00 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये।
जोन-9 में जविप्रा की सेन्ट्रल स्पाईन योजना के जी ब्लॉक के विभिन्न विकास कार्याें के लिए 9.41 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। जोन-12ए चौंमू क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्यों के लिए 4.38 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-5 में त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक न्यू एलिवेटेड रोड पर प्रस्तावित परियोजना वर्क ऑफ स्कोप परिवर्तन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। मुहाना मंडी गेट नंबर 2 के पास 160 फीट सेक्टर रोड पुल के निर्माण कार्य के लिए 5.31 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
नगर निगम क्षेत्राधिकार से बाहर स्ट्रीट लाइट/हाई मास्ट लाईटों की एक वर्ष तक मरम्मत और रखरखाव के कार्य हेतु 3.09 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। जविप्रा की आवासीय योजना अमृत कुंज में आवंटन से शेष रहे 60 भूखण्डधारियों (30 व.मी) को अमृत कुंज-ाा योजना में रिप्लानिंग कर योजना में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।जोन 10 में जेडीए की लांगडीयावास रिसोर्ट योजना के फेज-1 में विकास कार्य हेतु 9.24 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
जोन-7 में पुरानी चुंगी पर यातायात सुधारीकरण हेतु 19.19 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। स्मार्ट सिटी चरण-1, 2 एवं 3 के अन्तर्गत जयपुर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित विद्यमान स्मार्ट समाधानों तथा जेडीए एनओसी पर स्थापित उपकरणों/डिवाईसों के व्यापक संचालन एवं रखरखाव के लिए संशोधित एएण्डएफ के अनुमोदन का एजेंडा, जिसमें सभी सॉफटवेयर, फायरवॉल, पी2वी कनेक्टिविटी तथा सम्पूर्ण प्रणाली को एफएमएस के साथ 2 वर्षो तक सक्रिय बनाए रखने के लिए आवश्यक इंटरनेट बैंडविड्थ हेतु 19.60 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 27.98 करोड़ रूपये की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
60 करोड़ रूपये पीडब्ल्यूसी की बैठक में किये स्वीकृत
