जयपुर। श्रीराम दीवाने संस्थान की ओर से 13 जुलाई को मुरलीपुरा स्थित सुरक्षा हॉस्पिटल एंड ऑर्थोपेडिक सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की आयोजक ओर संस्था अध्यक्ष सोनिया राजपूत ने बताया कि शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल,संस्था सचिव विष्णु चौहान, पार्षद सुरेश जांगिड, संस्कृति सोशल क्लब की अध्यक्ष अनीता गुप्ता, पंकज गोयल, कपिल राजपूत,भवानी निकेतन मंडल के अध्यक्ष जयंत कुमावत, उपाध्यक्ष तरुण खटोड़, रूपेश शर्मा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू मीणा आदि ने रक्तदाताओं का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में 50 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
