13 जुलाई को होगा ग्रांड फिनाले बिरला ऑडिटोरियम में
जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा व रूवी डिजिटल और होटल रिगल के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान की टॉप 28 फ़ाइनलिस्ट की 14 जून को डीसीएम स्थित होटल रीगल में घोषणा की गई और इसी के साथ मिस राजस्थान के ताज की दौड़ शुरू हो गई। 5000 गर्ल्स में से 28 गर्ल्स ने जगह बनाई है।

मिस राजस्थान का ऑफिशल अनाउंसमेंट व सेश सेरेमनी हुई। राजस्थान के अलग अलग सिटीज, जयपुर, सिरोही, झुंझुनूं , अजमेर, उदयपुरवाटी, सिरोही, भरतपुर,और जोधपुर आदि शहरों की गर्ल्स ने टॉप 28 में अपनी जगह बनाई।

30 दिन में होने वाले ग्रूमिंग ट्रेनिंग सेंशन की जानकारी मिस राजस्थान आंचल बोहरा, हर्षिका बत्रा, आस्था चौधरी, हिना ठाकुर, ने दी। मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा ओर निमिषा मिश्रा ने बताया सेश सेरेमनी की शुरुआत मुख्य अतिथि पंडित सुरेश मिश्रा के टॉप 28 गर्ल्स के अनाउंसमेंट के साथ हुई ।

साथ ही सेश सेरेमनी संरक्षक मिस राजस्थान एकता जैन, रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, पार्क ओसियन के डायरेक्टर संदीप जैन, सफारी ग्रुप के पवन गोयल, संपादक नवल किशोर शर्मा,वीवो से मुदित शर्मा, होटल रिगल से कौशल शर्मा, जयपुर व्यापार महा संघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल,मनीष शर्मा, डीएनडी से मीनाक्षी सोलंकी, गोल्डन डिवाइन से अंशुल जैन, निवारा कॉलेज डिजाइन से दीपा भाटी, बागमन डॉ दिनेश गुप्ता,न्यूट्रीशन है जरूरी से कीर्ति जैन,दुर्गेश शर्मा, महावीर कुमार सोनी ने की।

इस दौरान योगेश मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान के विनर्स ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में अपनी जगह बनाई जिसमें सिमरन शर्मा बनी मिस ग्रैंड इंडिया, प्रियन सैन मिस अर्थ इंडिया, मिताली कौर बनी मिस ग्लोबल इंडिया व नेशनल लेवल पे अरुणा बेनीवाल व वैष्णवी शर्मा ने फेमिना मिस इंडिया में जगह बना ग्लोबल लेवल पर राजस्थान की साख को बढ़ाया और राजस्थान का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने मिस राजस्थान 2025 की सभी फाइनलिस्ट 28 मॉडल्स के साथ ग्रुप फोटो भी करवाया।


समारोह में पंडित सुरेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा,संपादक नवल किशोर शर्मा,भाजपा नेता कौशल शर्मा,सहित अन्य अतिथियों ने सभी मॉडल्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
ये रहेंगे सैशन।
फोटो सैशन वासु जैन,वॉक सैशन शाहरुख, जुंबा सेशन फ्यूजन, मेडिटेशन सैशन निर्मला सेवानी, टेबिल एटिकेट्स यतेंद्र नेगी, योगा एंड वेलनेस रंजीता जैन, आई कांटेक्ट अरशद हुसैन, मोटिवेशनल आलोक शर्मा व एकता जैन, मेकअप व सेल्फ ग्रुमिंग सैशन मीनाक्षी सोलंकी, न्यूट्रीशन है जरूरी कीर्ति जैन इंटरनेशन सैशन मिस ओसियन वर्ल्ड 2025 एलिसा मिस्कोवस्का लातविया, मिस ओसियन वर्ल्ड 2025 रनरउप सोनिया ड्यूडीक हंगरी, ओसियन वर्ल्ड लौरा हड़सन के रहेंगे।
मिस राजस्थान 2025
ये हैं इस बार की टॉप फ़ाइनलिस्ट 28 फाइनलिस्ट
- रवीना सैन
- रुद्रा शर्मा
- रौनक चौधरी
- खुशी प्रीधनानी
- पीयूषी योगी
6.सिमरन कर्णावत
7.तनिषा चौधरी
8.पारूल सिंह
9.कृष्णा सोनी
10.श्रेया जैन
11.दिशा भट
12.मीनल ठाकवानी
13.तृषा चौधरी
14.रिद्धिमा शर्मा - ट्विंकल पुरोहित
- अंशु चौधरी
- सुहानी राठौड़
- कनिष्का सिंह
- चाहना चौधरी
- निधि असवाल
- जाह्नवी शर्मा
- अदिति ब्रह्मभट्ट
- ऋषिता कशिवा
- इशिता समोदिया
- अक्षिता सिंह
- प्रांजल साधवानी
- मीनाक्षी चापोला
- दीप्ति मलिंडा
