जयपुर। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने और भारत के उभरते चेहरों को वैश्विक मंच देने का उद्देश्य लेकर राजधानी जयपुर में 21 सितम्बर को राइजिंग भारत समिट एंड अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया जाएगा। रविवार को लालकोठी स्थित मसाई हाउस में हुए कार्यक्रम में प्रोजेक्ट प्रेजेंटर शिवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि उन लोगों को सम्मान देने का मंच है जिन्होंने अपने कार्य, सेवा और नवाचार से भारत और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी होटल क्लार्क्स आमेर में संपन्न होगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे। कार्यक्रम में सिकंदर खान, प्रियंका नितिन दुबे, अल्फा विजयवर्गीय, मुकेश सागर, दीक्षा गुप्ता, सौरभ, अतुल, राकेश गुप्ता, राहुल खुराना, मनीष सोलंकी, प्रेम शर्मा और कल्लोल दास सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने विचार रखे और कहा कि यह आयोजन युवाओं और नए उद्यमियों को बड़ा प्लेटफ़ॉर्म देगा।
प्रोजेक्ट प्रेजेंटर शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मंच के जरिए उद्यमियों, व्यवसायियों और समाजसेवियों को पहचान मिलेगी, जिससे भारत की नई ताक़त और नया चेहरा दुनिया के सामने आएगा। वहीं नवीन शर्मा ने कहा कि अब समय है कि राजस्थान और भारत को बड़े वैश्विक पटल पर स्थापित किया जाए और यह आयोजन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
गौरतलब है कि शिवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, ब्रिक्स सीसीआई केडायरेक्टर, दुबई में बुर्ज सीईओ अवार्ड से सम्मानित और डॉ. डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक हैं। उन्हें भारत में डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन और बिजनेस ऑटोमेशन के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्व माना जाता है। देश-विदेश के कई मंचों पर वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब राइजिंग भारत समिट के माध्यम से वे भारत की उद्यमिता और नई पीढ़ी को वैश्विक मंच देने की तैयारी कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि राइजिंग भारत समिट एंड अवॉर्ड्स में बॉलीवुड अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर समेत कई मंत्री, उद्योगपति, राष्ट्रीय नेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियां और बड़े निवेशक भी जयपुर पहुंचेंगे। यह आयोजन न सिर्फ़ राजस्थान, बल्कि पूरे भारत के व्यापार, कला और नवाचार को नई उड़ान देगा। साथ ही युवाओं, उद्यमियों और भारत के भविष्य को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।
21 सितम्बर को जयपुर में होगा राइजिंग भारत समिट एंड अवार्ड्स, अभिनेता सोनू सूद होंगे सेलिब्रिटी गेस्ट
