जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-7 के क्षेत्राधिकार में स्थित 200 फीट रोड़ बाईपास से खातीपुरा तिराहा तक एवं खातीपुरा तिराहे से क्वीन्स रोड, झारखण्ड मोड तक सड़क सीमा में अवस्थित अतिक्रमण/निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
जेडीए द्वारा उक्त कार्यवाही माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, पीठ, जयपुर द्वारा दायर सिविल रिट पिटीशन संख्या 17971/2022 के निर्णय दिनांक 21.11.2024 की अनुपालना में दिनांक 09.04.2025 को संपादित की जाएगी।
200 फीट रोड़ बाईपास से खातीपुरा तिराहा एवं क्वीन्स रोड, झारखण्ड मोड तक सड़क सीमा से हटाए जाएंगे अतिक्रमण
