हाईवे पर बने होटल-ढाबों की आड़ में टैंकरों से केमिकल व एलपीजी गैस चोरी कर एकत्रित किया जा रहा था
एक साथ 11 स्थानों पर की गई कार्रवाई में 17 व्यक्ति हुए गिरफ्तार
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने अजमेर, ब्यावर, पाली, सिरोही, चूरू और बालोतरा जिलों में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर हाईवे पर बने होटल-ढाबों की आड़ में टैंकरों से केमिकल व एलपीजी गैस चोरी कर एकत्रित करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने इन जिलों में एक साथ 11 स्थानों पर कार्रवाई में 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार करवा 1 लाख 86 हजार 780 लीटर केमिकल, 14600 लीटर बायोडीजल, 5.82 लाख रुपए नगद एवं 12 वाहन, भारी मात्रा में ड्रम- टंकियां, मोबाइल आदि जप्त किये है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में एजीटीएफ/सीआईडी सीबी जयपुर की टीम द्वारा प्रदेश में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराध करने वालों के विरूद्ध लगातार बडी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि विदेशों से भारत में आयात कैमिकल गुजरात के कांडला बन्दरगाह से भारत के विभिन्न प्रदेशों में जैसे गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश विभिन्न राज्यों में टैंकरो द्वारा परिवहन किया जाता है।
इस सम्बन्ध में सूचना मिली थी कि कुछ गैंग पश्चिम राजस्थान के सिरोही, पाली, ब्यावर, अजमेर, जोधपुर, चूरू जिलों में नेशनल हाईवे पर होटल एवं ढाबों की आड में टैंकरो की सील तोडकर उनमें से कैमिकल, डीजल, पेट्रोल, थिनर, एलपीजी गैस की चोरी करते है। चोरी के बाद पुनः सील लगाकर टैंकरो को रवाना कर देते है। इस पर उप महानिरीक्षक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स योगेश यादव के समन्वय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन एवं उप अधीक्षक पुलिस फूलचन्द टेलर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष सिंह, एएसआई शैलेन्द्र शर्मा व कांस्टेबल बृजेश शर्मा द्वारा उक्त सुचना को विकसित की जाकर होटलों व संदिग्ध ठिकानों को चिन्हित किया गया।
तत्पश्चात उपरोक्त मुख्यालय स्तर पर एजीटीएफ व रेन्ज सैल सीआईडी सीबी की अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर अजमेर जिले के मांगलियावास और बान्दरसिन्दरी तथा ब्यावर जिले में सेंन्दडा, रायपुर एवं पाली जिले में सुमेरपुर व सांडेराव, शिवपुरा तथा सिरोही जिले में पालडी एम एवं चूरू जिले में दुदवाखारा, सुजानगढ, चुरू शहर एवं बालोतरा जिले में सिणधरी थाना ईलाकों 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई।
एजीटीएफ एवं सीआईडी सीबी रेंज सैल की टीमों द्वारा इन 6 जिलों में चिन्हित किये गए सन्दिग्ध होटलों व ढाबों पर जिला स्पेशल टीम व थाना पुलिस की टीम के साथ दबिश दी। जहां ज्वलनशील एवं अतिज्वलनशील कैमिकल, बायो-डीजल एवं एलपीजी गैस की चोरी कर भण्डारण किया हुआ था। पुलिस ने मामले में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मौके से यह सब किया जब्त
इस कार्रवाई में मौके से 1,86,780 लीटर कैमिकल, 14600 लीटर बायो डीजल, 5,82770 रूपए नगद, 6 टैंकर, एक ट्रक, 2 पिकअप, 1 कार, 1 बाइक, 190 ड्रम, 10 एलपीजी भारत गैस की 450-450 किलोग्राम की टंकिया, 26 गैस सिलेंडर कॉमर्शियल मय रिफिल पाइपों के, 14 मोबाइल, अन्य सामान पाइप, गेज, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सील तोड़ने व लगाने की मशीन, सील, नोजल, पानी की मोटर, अवैध डोडा चूरा, अवैध शराब जब्त की गई।
गिरफ्तार 17 आरोपियों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में एएसआई शैलेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
कार्रवाई में शामिल टीम का विवरण
- टीम प्रभारी रामसिंह नाथावत पुलिस निरीक्षक, हैड कानि हेमन्त, कानि गोपाल, विजय व चालक दिनेश शर्मा ।
- टीम प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक रेंज सेल बीकानेर मय कानि सत्येन्द्र शर्मा, कानि जितेन्द्र कुमार, कानि रतिराम ।
- टीम प्रभारी राजकुमार पुलिस निरीक्षक एचसीएमयू बीकानेर मय महावीर हैड कानि. गोपीचन्द
- टीम प्रभारी सतीश मीणा, उप अधींक्षक पुलिस रेज सेल अजमेर मय पर्वत सिंह सउनि., महेन्द्र कुमार हैड कानि, मोहन लाल मीणा कानि ।
- टीम प्रभारी श्रीमति बिन्दीया मारू, पु.नि. रेन्ज सैल उदयपुर मय दुष्यन्त सिंह स.उ.नि., शाहिद अली हैड कानि., महेन्द्र सिंह कानि., गंगाराम कानि।
- टीम प्रभारी हरेन्द सिंह सौदा पु.नि. रेन्ज सैल उदयपुर मय हैड कानि महेश कुमार, कमल सिह कानि लोकेश कुमार
- टीम प्रभारी चैनाराम पु.नि. रेंज सेंल अजमेर मय उप निरीक्षक सोहन सिह, मोहन लाल हैड कानि व देवेन्द्र सिह कानि
- टीम प्रभारी श्रीमती नीलम निमेष, पु.नि. एचसीएमयू, उदयपुर, शंकरदयाल स.उ.नि., करणी सिंह हैड कानि., कृष्णगोपाल हैड कानि, सोहन यादव कानि.
- टीम प्रभारी सुभाष सिह, उप निरीक्षक मय नरेन्द्र हैड कानि, कानि नरेश व चालक सुरेश
- टीम प्रभारी नरेन्द्र सिंह उ.नि. मय हैड कानि सुरेश, रविन्द्र सिहं कानि, संजय शर्मा कानि
- टीम प्रभारी प्रताप सिंह उ.नि., मदनलाल हैड कानि., अरूण कुमार हैड कानि., श्रवण कुमार कानि., कुलदीप सिंह कानि. ।
- जिला चूरू स्पेशल टीम प्रभारी अमरसिंह, उ.नि. मय टीम
- जिला अजमेर स्पेशल टीम प्रभारी शंकरलाल, स.उ.नि. मय टीम
- जिला ब्यावर स्पेशल टीम प्रभारी रामजस, स.उ.नि. मय टीम
- जिला पाली स्पेशल टीम प्रभारी सोहन लाल, स.उ.नि. मय टीम
- जिला बालोतरा स्पेशल टीम प्रभारी इमरान खान, उ.नि. मय टीम
