विनर्स को मिलेगी 3 स्कूटी और ढेरों प्राइज़
जयपुर। देश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेटं इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा राजस्थान की टैलेंटेड मॉडल्स को उच्च स्तरीय मंच उपलब्ध कराने के लिए मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का आयोजन किया जा रहा है । जिसका जयपुर ऑडिशन इसी महीने 15 मार्च रविवार को सोडाला स्थित पालिका बाज़ार के सामने क्लब टेडी में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे राजस्थान की गर्ल्स भाग ले सकती है । मिस ग्लैम राजस्थान में अग्रिम रजिस्ट्रेशन के लिए whatsapp 8619189755 instagram @missglamrajasthan पर आवेदन किया जा सकता है । मिस ग्लैम राजस्थान की विनर्स को 3 स्कूटी एवं ढेरों उपहार दिए जाएँगे ।

राजस्थानी संस्कृती सभ्यता एवं शालीनता के साथ आधुनिक नये राजस्थान की प्रतिबिंब “मिस ग्लैम राजस्थान” का पोस्टर विमोचन यहाँ टेडी क्लब में क्लब के चेयरमैन अश्विन बैनीवाल, मैनेजर शैलेन्द्र सिंह , पीआर मैनेजर इमरान एवं मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स ने किया । इस अवसर पर टेडी क्लब के चेयरमैन एवं बिज़नेस टाइकून अश्विन बैनीवाल ने कहा कि राजस्थान में टेलेन्ट भरा हुआ है बस आवश्यकता है उन्हें इंडिया ग्लैम जैसे सशक्त मंच की । मिस ग्लैम राजस्थान का मंच देकर इंडिया ग्लैम ने राजस्थान की गर्ल्स के लिए संभावनाओं के द्वार खोले हैं । निश्चित ही मिस ग्लैम राजस्थान राज्य का सबसे बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म उन गर्ल्स के लिए साबित होगा जो मॉडलिंग में रुचि रखती हैं ।
मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि भारत 24 नेशनल न्यूज़ चैनल एवं फर्स्ट इंडिया राजस्थान और ब्लैक रॉक होटल एंड रिसोर्ट ग्रुप और क्लब टेडी के सहयोग से आयोजित स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेटं मिस ग्लैम राजस्थान का भव्य फिनाले 5 अप्रैल को मानसरोवर जयपुर स्थित अंनत महल में होगा जिसमें फ़िल्म फैशन इंडस्ट्री के साथ राजस्थान के नामचीन लोग शामिल होंगे । ग़ौरतलब हैं की मिस ग्लैम राजस्थान के मीडिया पार्टनर राज टाइम्स और राज मीडिया डिजिटल चैनल हैं ।
