जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की यमुना विहार आवासीय योजना के सफल आवंटियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर 21 व 22 जुलाई, 2025 को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में शिविर आयोजित कर 119 आवंटन सहमांगपत्र जारी किये गये।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि यमुना विहार आवासीय योजना की लॉटरी दिनांक 02.07.2025 को निकाली गई थी। जिसमें सफल आवंटियों को आवंटन सहमांगपत्र जारी किये जाने हेतु दो दिवसीय शिविर प्रातः 10.00 बजे से नागरिक सेवा केन्द्र के हॉल में आयोजित किया गया। 21 व 22 जुलाई, 2025 को जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सफल आवंटियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर 119 आवंटन सह मांग पत्र जारी किये गये।
सफल आवंटी जेडीए वेबसाईट पर दस्तावेज आनलाईन (स्वयं/ई-मित्र के माध्यम से) अपलोड करने के उपरांत ही जविप्रा परिसर में आयोजित शिविर में मूल दस्तावेज परीक्षण हेतु प्रस्तुत किये गये। उक्त योजना के समस्त सफल आवंटी आवेदन फॉर्म में अंकित विवरण अनुसार कैम्प तिथि को समस्त मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित हो रहे है।
119 आवंटन सहमांग पत्र किए जारी, दो दिवसीय शिविर का हुआ समापन
