जयपुर/चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने उदयपुर भीलवाड़ा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 10 हजार 160 किलोग्राम अवैध खैर की गीली लकड़ी सहित ट्रक जब्त कर आरोपी रिजवान शेख पुत्र इंशाक शेख (32) निवासी ममरनापुर थाना बांदा उत्तर प्रदेश हाल वापी जिला वलसाड गुजरात को गिरफ्तार किया है ।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों व लोकल एव स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वत सिह व सीओ तेज कुमार पाटक के निर्देशन, एसएचओ गजेन्द्र सिह के सुपरविजन मे हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा रविवार को हाईवे रोड उदयुपर टू भीलवाडा रोड पर धनेत पुलिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी।
इसी दौरान एक सन्दिग्ध ट्रक को रुकवाया गया। जिसका चालक काफी घबराया हुआ था। तलाशी में ट्रक में अवैध खैर की गीली लकड़ी कुल 10160 किलोग्राम बिना लाईसेन्स व अनुज्ञापत्र के परिवहन पर आईपीसी व फोरेस्ट एक्ट के तहत अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार किया जाकर अवैध खैर की गीली लकडी एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया गया है। गिरफतार अभियुक्त से अवैध खैर की गीली लकडी कहां से लाये व कहां पर लेकर जा रहे थे के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
100 क्विंटल से अधिक खैर की अवैध गीली लकड़ी सहित ट्रक जब्त एक गिरफ्तार
