जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत मुरलीपुरा जोन में सोमवार को वार्ड नं. 16 जोन कार्यालय से वार्ड नं. 15 के एच.पी पेट्रोल पम्प तक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महला इन्टरनेशनल स्कूल, न्यू सनराईज स्कूल एवं ज्योति पब्लिक स्कूल के लगभग 250 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया वार्ड में स्थित दुकानों व सब्जीमण्डी के विक्रेताओं को मुरलीपुरा जोन प्लास्टिक मुक्त करने हेतु समझाईश की गई।
जोन उपायुक्त श्रीमती अपर्णा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया व बिसलेरी, सी.एस.आर. टीम ने प्लास्टिक से बनाये जाने वाले मॉडलो का प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों को प्लास्टिक वेस्ट बैंक की स्थापना का महत्व समझाया यह बैंक प्लास्टिक कचरे को इक्कठा कर रिसाइकल तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि बीसलेरी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकल किया जायेगा इसके अतिरिक्त डिजायर फाउण्डेशन द्वारा सब्जीमण्डी में स्थापित क्लॉथ वेडिंग मशीन के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें मशीन से मात्र पांच रूपये में कपड़े का बैंग प्राप्त किया जा सकता है। जिससे प्लास्टिक बैग का उपयोग कम होगा।
उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्रीमती अपर्णा शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई व उन्हें गीले और सूखे कचरे के बीच अन्तर और गीले कचरे से खाद (कम्पोस्ट) बनाने की प्रक्रिया का सरल शब्दो में समझाया।
कार्यक्रम में मुरलीपुरा जोन उपायुक्त अपर्णा शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, पीआईयू टीम व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता रैली नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश
