नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में बारबेडोस में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 33 रनों से हराकर सुपर 8 के अपने पहले मुक़ाबले में जीत के साथ शुरुआत की है। इस जीत में भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार ने USA के ख़िलाफ़ 50 रनों जुझारू पारी खेली थी। इसके बाद रोहित ने कहा था कि सूर्यकुमार हर शैली के साथ खेलना जानते हैं। अपने कप्तान के इस बात सही ठहराते हुए सूर्या ने आज शुरुआत से ही पांचवें गियर में बल्लेबाज़ी की और भारत जब तेज़ी से रन बनाने में जूझ रहा था, तब 28 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। उनकी इसी पारी के कारण भारत एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
वहीं गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ़ सात रन देकर तीन विकेट लिए। साथ ही उन्होंने एक मेडेन ओवर भी दिया। उनके तीन में से दो विकेट मैच के बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति में आई। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने रहमानउल्लाह गुरबाज़ को पवेलियन रास्ता दिखाकर अफ़ग़ानिस्ता की शुरुआत को ख़राब कर दिया और अपने स्पेल के दूसरे ओवर में उन्होंने हज़रतउल्लाह ज़ज़ई का विकेट निकाल कर अफ़ग़ानिस्तान की वापसी को अत्यंत मुश्किल बना दिया।
11वें ओवर में भारत ने सिर्फ़ 90 रन बनाए थे और उनके चार विकेट भी गिर चुके थे। लेकिन यहां से हार्दिक और सूर्या के बीच एक जबर साझेदारी हुई और उन्होंने 37 गेंदों में 60 रनों की जबर साझेदारी की और यहीं से मैच का मूमेंटम काफ़ी हद तक भारत के पक्ष में चला गया।
भारत ने सुपर 8 के की शुरुआत एक अच्छी जीत के साथ की है। उन्हें 47 रनों से बड़ी जीत मिली। इसका असर उनके नेट रनरेट पर भी देखने को मिलेगा। साथ ही हार्दिक ने आज जिस तरह से बल्ला चलाया, उससे टीम को काफ़ी आत्मविश्वास मिलेगा। हालांकि अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने भी आज शुरुआत में जिस तरह की गेंदबाज़ी की है, वह भी तारीफ़ योग्य था।
सूर्या और बुमराह के प्रदर्शनों की बदौलत भारत को मिली बड़ी जीत
