जयपुर। प्रधान कार्यालय उत्तर पश्चिम रेलवे में सहायक कार्मिक अधिकारी/एचआरडी के पद पर कार्यरत सुरेन्द्र सर्राफ ने सचिव/प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पद पर कार्यभार संभाला। सुरेंद्र सर्राफ की रेलवे मे प्रथम नियुक्ति वर्ष 2002 में सहायक स्टेशन मास्टर/बीकानेर मंडल पर हुई। तत्पश्चात स्टेशन मास्टर, कार्मिक एवं कल्याण निरीक्षक, मुख्य कार्मिक एवं कल्याण निरीक्षक आदि पदों पर कार्य करते हुए 2023 में सहायक कार्मिक अधिकारी/लीगल के पद पर पदोन्नत हुए। बाद में सहायक कार्मिक अधिकारी/एचआरडी एवं सोमवार को सचिव/प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इन्हें अपनी 23 वर्ष की सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्यों हेतु 2 बार महाप्रबंधक पुरस्कार, 2 बार मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।
