जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-09 में सुओमोटो के तहत शिव शंकर नगर, केसर विहार में रोड सीमाओं को कब्जा अतिक्रमण मुक्त एवं अषोक विहार मेे अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जोन-पीआरएन साउथ में हीरापथ बी-2 बाईपास न्यू सांगानेर रोड से वन्देमातरम् मार्ग तक प्रस्तावित सैक्टर रोड पर माननीय उच्च न्यायालय डी बी सिविल रिट पीटीषन संख्या 11818/2023 मेें निर्णय की पालना में अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस जारी कर हटाने हेतु पावंद किया गया।मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुओमोटो के तहत जोन-09 के क्षेत्राधिकार अवस्थित षिव शंकर नगर में रोड सीमाओ पर करीब 10 स्थानों पर कब्जा – अतिक्रमण कर अवैध रूप सेे अत्यधिक लम्वाई में बनाये गये चबूतरे, रेम्प, लोहे के जाल, एंगल इत्यादि किये गये कब्जे-अतिक्रमणों को जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर तीन कॉलोनियों की रोड सीमाओ को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया। केसर विहार में रोड सीमाओ पर करीब 15 स्थानों पर कब्जा – अतिक्रमण कर अवैध रूप सेे अत्यधिक लम्वाई में बनाये गये चबूतरे, रेम्प, लोहे के जाल, एंगल इत्यादि किये गये कब्जे-अतिक्रमणों को जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर तीन कॉलोनियों की रोड सीमाओ को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया।जेडीए द्वारा जोन-09 के क्षेत्राधिकार अवस्थित अषोक विहार में मंदिर के पास अवैध रूप से दीवार का निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाहीयॉ प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।इसी प्रकार जोन-पीआरएन साउथ के क्षेत्राधिकार अवस्थित हीरापथ बी-2 बाईपास न्यू सांगानेर रोड से वन्देमातरम् मार्ग तक प्रस्तावित सैक्टर रोड पर माननीय उच्च न्यायालय डी बी सिविल रिट पीटीषन संख्या 11818/2023 मेें निर्णय की पालना में उपायुक्त जोन-पीआरएन साउथ की अतिक्रमण परफोर्मां रिपोर्ट के अनुसार करीब 125 अतिक्रमणकर्ताओं को धारा -72 के नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया। उक्त कार्यवाहीयॉ प्रवर्तन अधिकारी जोन-पीआरएन साउथ, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
