जयपुर। रेलवे द्वारा सीकर-लोहारू-सीकर स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04853, सीकर-लोहारू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.01.25 से सीकर से 21.10 बजे रवाना होकर 23.50 बजे लोहारू पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04854, लोहारू-सीकर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.01.25 से लोहारू से 04.20 बजे रवाना होकर 06.50 बजे सीकर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा नवलगढ, बलवंतपुरा चेलासी, डुंदलोद मुकुंदगढ़, नुआ, झुन्झूनू, रतनशहर, चिडावा व सूरजगढ़ स्टेषनों पर ठहराव करेगी।
सीकर-लोहारू-सीकर स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
