जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं विद्याधर नगर जोन उपायुक्त मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत विद्याधर नगर जोन के वार्ड-35 स्थित अंबाबाड़ी सब्ज़ी मंडी में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में C.S.I , वार्ड S.I तथा डिज़ायर फाउंडेशन की टीम द्वारा सब्ज़ी मंडी में दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु मौके पर प्लास्टिक जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई।
साथ ही, वहां आए ग्राहकों को कपड़े के थैले वितरित कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया। मंडी क्षेत्र में सफाई कर्मियों द्वारा विशेष साफ-सफाई भी करवाई गई ताकि बरसात के मौसम में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।
“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित
