जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनावों की तारीखों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा कि राज्य की भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।
अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में है। जिस तरह से भाजपा सरकार शहरी निकाय के चुनावों को टाल रही है वो लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। अशोक गहलोत ने कहा कि अब तो उच्च न्यायालय ने भी कह दिया है कि शहरी निकायों में चुनाव की तारीख घोषित करें। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा संविधान, लोकतंत्र और न्यायालय सबकी अवेहलना करती रहेगी। भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।
संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में- अशोक गहलोत
