खराब पड़ी लाईटों को 15 दिन में ठीक करने के भी दिये निर्देश
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बुधवार को विद्याधर नगर जोन कार्यालय पर वार्डो के गत वर्ष के विकास कार्यो के संबंध में वार्ड वाईज समीक्षा बैठक ली। 3 घंटे से भी अधिक चली बैठक में महापौर ने एक-एक कर पार्षदों की जन समस्याओं को सुना और संबंधित शाखा के अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में चैयरमेन एवं पार्षद एवं जोन उपायुक्त मनोज कुमार वर्मा, एसई नितिन शर्मा सहित जोन के अधिकारी, कर्मचारी, उपायुक्त पशु प्रबंधन, उपायुक्त गैराज सहित संबंधित शाखा के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे।

करीब तीन घंटे से भी अधिक चली बैठक में महापौर ने वार्डो में खराब लाईटों को ठीक करने, नई लाईट लगवाने, सड़कों पर पेचवर्क करने, गडढे भरने, आवारा पशुओं के संबंध में कार्यवाही करने, अवैध एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाने, खुले पड़े चैंबर एवं नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नाला सफाई, पेड़ों की कटाई छटाई सहित अन्य बिन्दुओं पर वार्डवार पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित शाखा के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महापौर ने गत 4 वर्षो में हुये कार्यो की समीक्षा की। गौरतलब है कि महापौर ने गत दिनों मुरलीपुरा जोन कार्यालय में भी जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुन तत्काल समाधान के निर्देश दिये थे।
महापौर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयासों के साथ कार्य किये जायेगे आमजन को हर संभव आधारभूत सुविधा दी जाये इसके लिये धरातल पर कार्य किया जायेगा।
