जयपुर/चुरू। सदर सुजानगढ़ थाना पुलिस की टीम ने हाईवे पर वाहन चालकों को रुकवा वन विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर अवैध वसूली या लूट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शोयल खान पुत्र इलियास (21) निवासी कायमसर थाना रामगढ़ शेखावाटी सीकर, भानु प्रताप सिंह पुत्र सवाई सिंह (25) निवासी परसनेउ थाना राजदेसर चुरु, मंघु सिंह उर्फ राजवीर पुत्र पप्पू सिंह (25) निवासी मालासर थाना रतनगढ़ चुरु एवं जय सिंह पुत्र राम सिंह (28) निवासी खोटिया थाना रामगढ़ शेखावाटी जिला सीकर के रहने वाले है।
एसपी जय यादव ने बताया कि 23 मई को घटना के संबंध में पाली निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी भैरव मशीन टूल्स के नाम से फर्म है। 21 मई की रात एक ट्रक कंटेनर में उन्होंने कोयला भरकर सिरोही से पंजाब के लिए रवाना किया था। कानोता के पास नेशनल हाईवे पर कार में आए चार बदमाशों ने अपने आप को वन विभाग की स्पेशल टीम होना बताया।
कानोता के पास कार में आए चार बदमाशो ने अपने आप को वन विभाग की टीम बताया और ट्रक के केबिन में बंधक बना कर चालक से मारपीट की। साथ ही 18300 नकद, लाइसेंस व बिल्टी छीन लिये। इसके बाद गाड़ी मालिक को धमकी देकर 60 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।
थाना पुलिस की टीम द्वारा आसूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी शोयल खान, भानु प्रताप सिंह, मंघु सिंह उर्फ राजवीर सिंह एवं जय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से थाना पुलिस की टीम अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।
वन विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली और लूट के चार आरोपी गिरफ्तार
