जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसके मध्यनजर रोडवेज की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रेया गुहा नेयात्रियों को गर्मी से राहत देने एवं राज्य में कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहें के उद्देश्य से शुक्रवार को सभी बस स्टैंड पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये है।
रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) श्रीमती अनीता मीना ने बताया कि बस स्टैंड्स पर यात्रियों के लिये स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये छायादार स्थानों पर पेयजल, वाटलकूलर, आरओं आदि की व्यवस्था करने, उनके उचित रखरखाव एवं मरम्मत कर शीतल जल उपलब्ध कराने के लिये आदेश जारी किये गये है। इसके साथ ही अधिकारियों को निगम के बस स्टैंड्स पर स्थित पानी की टंकी, प्याऊ की जाँच और नियमित साफ़ सफ़ाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
निगम द्वारा भामाशाओं, गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक ट्रस्टों और समाजसेवियों को भी पक्षियों के लिए परिण्डे और चुग्गा पात्र लगाने और आवश्यक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
रोडवेज का ‘राज्य में कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहें’ अभियान
