जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.01.25 व 02.01.25 को (02 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.01.25 व 02.01.25 को (02 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउन्डा, नीम का थाना व कांवट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
