By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 सम्पन्न, 4.10 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों और अन्य उत्पादों की हुई बिक्री
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 सम्पन्न, 4.10 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों और अन्य उत्पादों की हुई बिक्री
Jaipur

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 सम्पन्न, 4.10 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों और अन्य उत्पादों की हुई बिक्री

RMT network
Last updated: May 19, 2025 6:48 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि का उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है मसाला मेला -प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता
जयपुर।
जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किया जा रहा दस दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 रविवार को सम्पन्न हो गया। मेले में 4.10 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों और अन्य उत्पादों की बिक्री हुई। यह अब तक की सर्वाधिक बिक्री है और विगत वर्ष से करीब एक करोड़ रुपये अधिक है। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल ने समापन समारोह में श्रेष्ठ स्टॉल्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया।
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि सहकारिता विभाग और कॉनफेड वर्ष 2003 से राष्ट्रीय स्तर के इस मसाला मेले की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। यह मेला सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि का एक बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। बड़ी संख्या में लोग वर्षों से इस मेले से जुड़ाव रखते हैं और यहां से वर्ष भर के मसाले की खरीद करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन निरन्तर बेहतर हो रहा है, लेकिन अभी भी काफी गुंजाइश है तथा मेले को और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन और मेले से जुड़ाव के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले मेले में और भी नवाचार किए जाएंगे।
श्रीमती राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप कॉनफेड के माध्यम से श्री अन्न के आउटलेट खोले जाएंगे। लेकिन इससे पूर्व मसाला मेले में लगभग 25 स्टॉल्स पर श्री अन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री अन्न से लोगों का अधिक जुड़ाव हो, बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से वे श्री अन्न के उत्पादों को अपनाएं और इनके उत्पादकों को भी उनके उत्पादों का उचित दाम मिले, इस दिशा में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि राज्य के मसालों और अन्य उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि मेले के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए वर्ष में एक से अधिक बार इसके आयोजन पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि कृषकों को सहकारिता की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके प्रयास करें।
समापन समारोह में श्रीमती राजपाल ने सर्वाधिक बिक्री करने वाली संस्थाओं और ले आउट में अव्वल रहने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य राज्यों की सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष सहकारी संस्थाओं और राज्य स्तर की शीर्ष सहकारी संस्थाओं को सम्मानित किया। वहीं, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी खण्डों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेगा बंपर ड्रॉ भी निकाला गया।
बिक्री में ये संस्थाएं रहीं अव्वल-
शीर्ष संस्थाओं में सर्वाधिक बिक्री की श्रेणी में कॉनफेड प्रथम स्थान पर, तिलम संघ द्वितीय स्थान पर और आरसीडीएफ (जयपुर डेयरी) तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, जिला उपभोक्ता भंडारों में प्रथम स्थान पर कोटा, द्वितीय स्थान पर उदयपुर एवं तृतीय स्थान पर जोधपुर रहे। वहीं, क्रय विक्रय सहकारी समितियों में प्रथम स्थान पर मथानिया, द्वितीय स्थान पर भीनमाल और तृतीय स्थान पर नागौर रहे। जबकि, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति (सीकर) प्रथम स्थान पर रही।
ले आउट की श्रेणियां में इन्हें मिला पुरस्कार-
ले आउट की श्रेणी में शीर्ष संस्थाओं में अपेक्स बैंक प्रथम, कॉनफेड द्वितीय एवं राजफेड तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, जिला उपभोक्ता भंडारों में उदयपुर को प्रथम, बारां को द्वितीय एवं भीलवाड़ा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। इसी प्रकार, क्रय विक्रय सहकारी समितियों में नागौर प्रथम, मथानिया द्वितीय एवं किशनगढ़ तृतीय स्थान पर रही।
मेगा बम्पर ड्रॉ के ये रहे विजेता-
मेगा बंपर ड्रॉ की प्रथम विजेता तनीषा रही जिन्हें 55 इंच का एलइडी टीवी पुरस्कार में मिलेगा। द्वितीय विजेता नसीम खान को डबल डोर फ्रिज पुरस्कार में दिया जाएगा। जबकि, तृतीय विजेता यश दुबे को आटा मिलेट चक्की पुरस्कार में दी जाएगी। श्रीमती राजपाल ने विजेताओं से दूरभाष पर बात कर उन्हें विजेता बनने पर बधाई दी। समापन समारोह में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) एवं कॉनफेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिल्पी पांडे, अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक संजय पाठक एवं राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगा बाबा सहित विभिन्न मंदिरों एवं गुरूद्वारे में किए दर्शन
Next Article तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई: 7 क्विंटल डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये से अधिक है कीमत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332185
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

मिस राजस्थान- 2025: ट्विंकल पुरोहित बनी विनर मिस राजस्थान 2025
तीन नए आपराधिक कानून 21वीं सदी के सबसे बड़े रिफॉर्म्स, दण्ड के स्थान पर न्याय से प्रेरित हैं कानून- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
जोन-12 में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
शासन सचिव रवि जैन ने ली समीक्षा बैठक: जोन उपायुक्तों को दिए फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश
भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक: बजट घोषणा 2024-25 की पालना में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस एण्ड मिनरल्स हेतु भूमि का किया आवंटन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account