जयपुर। रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु आशापुरा गोमट-साबरमती-आशापुरा गोमट मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04719, आशापुरा गोमट-साबरमती मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.08.25 को (01 ट्रिप) आशापुरा गोमट से 18.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04720, साबरमती-आशापुरा गोमट मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.08.25 को (01 ट्रिप) साबरमती से 08.30 बजे रवाना होकर 20.45 बजे आशापुरा गोमट पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलौदी, ओसियां, जोधपुर, लूनी, समदडी, जालोर, मारवाड भीनमाल, धनेरा, भीलडी व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।
रामदेवरा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु आशापुरा गोमट-साबरमती-आशापुरा गोमट मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन
