By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह-2025 पर पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह-2025 पर पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
Jaipur

राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह-2025 पर पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

RMT network
Last updated: June 17, 2025 4:48 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय संस्कृत-दिवस-समारोह में संस्कृत-क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जायेगा। आयुक्त, संस्कृत-शिक्षा, राजस्थान द्वारा सभी जिला कलक्टर, विश्वविद्यालय-कुलसचिवों, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारियों, निदेशक, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा, एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के संस्था-प्रधानों के माध्यम से विद्वत्-प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये हैं। आयुक्त, संस्कृत-शिक्षा प्रियंका जोधावत ने बताया कि प्रस्तावों के साथ विद्वानों का संक्षिप्त परिचयात्मक विवरण निर्धारित प्रपत्र में चाहा गया है। प्रस्ताव 15 जुलाई 2025 तक अनिवार्य रूप से डाक द्वारा/व्यक्तिगत रूप से एवं विभागीय ईमेल (dir-sans-rj@nic.in) पर भेजे जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन-प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://education.rajasthan.gov.in/sanskrit पर उपलब्ध है।
संस्कृतदिवस समारोह पर संस्कृत विद्वानों के सम्मान की योजना के अन्तर्गत विद्वानों के चयन हेतु निर्धारित मानदण्ड
-योजना
संस्कृत विद्वानों की समाज में प्रतिष्ठा बढाने तथा समाज के प्रति की गई प्रशंसनीय सेवाओं के लिए उत्कृष्ट एवं उच्च कोटि के संस्कृत विद्वानों तथा संस्कृत कर्मियों को प्रतिवर्ष संस्कृत-दिवस समारोह के अवसर पर राज्यस्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाना।
-कार्यक्षेत्र
पुरस्कार हेतु निम्नलिखित कार्यक्षेत्रों में शैक्षणिक अर्हता एवं विशेष दक्षता रखने वाले, उल्लेखनीय साहित्यसर्जन करने वाले, समाज में संस्कृत शिक्षा और उसके शिक्षण की प्रतिष्ठा हेतु प्रशंसनीय-सेवा करने वाले तथा संस्कृत के प्रचार-प्रसार, विकास और विस्तार के लिए सचेत, सजग और समर्पित उन संस्कृत-शिक्षाविदों, विद्वानों एवं संस्कृत कर्मियों को चुना जायेगा-

  1. जिन्होंने परम्परागत वेदपाठ का अभ्यास कर अथवा छात्रों को सस्वर वेद संहिताओं का अध्यापन कर अथवा वेद-भाष्यों के अनुशीलन, उपनिषदों के अध्ययन तथा अन्य वैदिक वाङ्मय के विवेचन का कार्य कर वैदिक वाङ्मय की सेवा की है।
  2. जो शास्त्रीय-परम्पराओं के अध्येता होने के साथ-साथ, शास्त्र-विशेष के अधिकृत विद्वान हों।
  3. जिन्होंने संस्कृत वाङ्मय के विभिन्न अंगों, किसी अंग/ उपांग में अन्तर्निहित गूढ-ज्ञान के प्रकाशन द्वारा संस्कृत वाङ्मय की श्रीवृद्धि की हो।
  4. जिन्होंने संस्कृत अध्ययन-अध्यापन एव प्रशिक्षण पद्धतियों में नवाचार का प्रयोग कर इस क्षेत्र में साहित्य-सर्जन किया हो।
  5. जिन्होंने उच्चस्तर की शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं की स्थापना एवं संचालन कर संस्कृत-शिक्षा की विशिष्ट-पहचान बनाई हो।
  6. जिन्होंने संस्कृत वाङ्‌मय को आधार बनाकर अनुसंधान, तुलनात्मक अध्ययन या शोधात्मक सेवा द्वारा अन्वेषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर संस्कृत वाङ्मय की सेवा की हो एवं संस्कृत में निहित ज्ञान-विज्ञान को प्रकाशित एवं प्रचारित किया हो।
  7. जिन्होंने सम-सामयिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एव सांस्कृतिक मूल्यों के परिप्रेक्ष्य संस्कृत – वाङ्मय के महत्व में योगदान कर सापेक्ष्य रूप से रचनाओं का लेखन आदि का प्रसारण कर जान संचार माध्यमों के द्वारा संस्कृत को जन जन तक पहुँचाने में विशिष्ट उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह किया हो।
  8. जिन्होंने संस्कृत-भाषा के व्याकरण तथा उसकी वैज्ञानिकता, उत्कृष्टता एवं विशालता के बारे में युक्तियुक्त-विश्लेषण कर देववाणी के तात्पर्य की पृष्ठभूमि एवं सार्थकता प्रमाणित करने हेतु लेखन या प्रचार-माध्यमों द्वारा महत्त्वपूर्ण योगदान किया हो।
    सम्मानार्थ चुने जाने वाले योग्य-विद्वानों के लिए किसी एक मानदण्ड के अन्तर्गत पात्र पाया जाना पर्याप्त होगा तथा परम्परागत शैली एवं आधुनिक शैली दोनों प्रवृत्तियों के विद्वान इसके लिये पात्र होंगे।
    विशेषः-
  9. सम्माननीय-विद्वान का चयन करते समय उसकी शैक्षणिक अर्हताओं, मौलिक रचनाओं, शोधकार्यों एवं अन्य लेखन-कार्य तथा संस्कृत-शिक्षा के विकास, विस्तार व प्रसार की दृष्टि से प्राप्त उपलब्धियों का प्रमुख रूप से समग्र मूल्यांकन किया जायेगा ताकि चयन प्रक्रिया पूर्णतया वस्तुपरक एवं तथ्यपरक हो सकेगी।
  10. यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि चयन सम्पूर्ण-राजस्थान को दृष्टिगत रखते हुए किया जायेगा।
  11. ऐसे संस्कृत के प्रौढ़-पाण्डित्य वाले लब्धप्रतिष्ठ-विद्वान जिनकी शैक्षणिक अर्हता अपेक्षाकृत कम है, उनका चयन संस्कृत-क्षेत्र में अर्जित अन्य उपलब्धियों की संवीक्षा के आधार पर किया जा सकेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article साइबर ठगों का नया जाल: Google Search पर हेल्पलाइन नंबरों से सावधान
Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने शिष्टाचार भेंट की

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332151
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर में 8.5 किलो और 40×40 सेमी के जांघ के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
अधिवक्ता कोटे से राजस्व मंडल सदस्य के 2 पदों हेतु आवेदन 6 दिसंबर तक
लालकुआं से राजकोट चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के 12 शहरों को मिलेगी सुविधा
इम्पैक्ट रन फॉर ह्यूमैनिटी: 9वीं कड़ी का प्री-इवेंट सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में आयोजित
100 गज का प्लाट पा कर चहक उठी डांडिया महारास प्रतिभागी पवनदीप
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account